राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
प्रधानमंत्री मोदी नेे कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन का भारत में हार्दिक स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी नेे कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन का भारत में हार्दिक स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति को 5 दिसंबर को भारत आने की संभावना है। वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पुतिन का पीएम मोदी के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।